सामूहिक विवाह : आज बजेगी शहनाई...परिणय सूत्र में बंधेंगे 500 जोड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आयोजन को लेकर बरेली क्लब में सज गया पंडाल, अफसरों ने लिया जायजा

बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बरेली क्लब में गुरुवार को 500 जोड़ों की शादियां कराई जाएंगी। बुधवार को पूरे दिन कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां चलती रहीं।

2023-24 में शासन ने योजना के तहत 2069 शादियां कराने का लक्ष्य रखा है। अब तक 1600 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। 14 और 15 दिसंबर को सामूहिक विवाह किए जाएंगे। दो दिनों में एक हजार शादियां होनी हैं। एक दिन में 500 बेटियों के हाथ पीले कराए जाएंगे। बुधवार को कार्यक्रम स्थल पर पंडाल सज गया। परियोजना निदेशक समेत कई अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। कार्यक्रम अपराह्न 12 बजे से शुरू होगा।

जिम्मेदारियों का निर्वहन कर संपन्न कराएं कार्यक्रम : सीडीओ
सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर सीडीओ जगप्रवेश ने बुधवार शाम अधिकारियों के साथ विकास भवन में बैठक की। उन्होंने सभी अफसरों को जिम्मेदारी के साथ कार्यक्रम संपन्न कराने के निर्देश दिए। डीपीआरओ को सफाई की व्यवस्था बेहतर कराने और स्वास्थ्य विभाग को कार्यक्रम स्थल पर कैंप, एंबुलेंस की व्यवस्था करने के आदेश दिए। अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार, परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा, डीसी मनरेगा हसीब अंसारी, जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: चेकिंग...19 वाहनों का चालान, छह बस और ट्रक सीज

संबंधित समाचार