मुरादाबाद : शादी में आए अतिथि के स्वयंवर बैंकट हॉल से जेवरात व नकदी चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार।  बड़ी बहन की बेटी की शादी में आई छोटी बहन के पर्स से जेवरात और नगदी चोरी हो गई है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस मामले में पीड़िता के भाई सचिन रस्तोगी ने सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। सचिन बदायूं जिले के कोतवाली क्षेत्र में साहूकार मोहल्ले में रहते हैं।

उन्होंने थानाध्यक्ष को बताया है कि उनकी बड़ी बहन की बेटी की तीन दिसंबर को शादी थी। इसमें वह अपनी छोटी बहन पायल गुप्ता के साथ रामगंगा बिहार में स्थित स्वयंवर बैंकट हॉल में आए थे। जहां कमरा नंबर 107 में अपनी बहन-बहनोई और भांजे के साथ रुके थे। अगले दिन सुबह जब उनकी बहन पायल गुप्ता ने पर्स चेक किया तो देखा उसमें गहने और रुपए नहीं है।

सचिन रस्तोगी ने बताया कि उन्हें बहन पायल ने बताया है कि पर्स में चोरी हुए सामान में सोने की चार चूड़ियां, दो अंगूठी, दो जोड़ी कान के टॉप्स और 8000 रुपये रखे थे। सचिन ने थानाध्यक्ष को बताया है कि बैंकट हॉल के कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में संबंधित व्यक्ति बैग से सामान चोरी करता हुआ दिख रहा है। इस मामले में सचिन रस्तोगी ने अज्ञात के विरुद्ध सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया है वहीं दूसरी तरफ थानाध्यक्ष राम प्रसाद शर्मा ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में आया है। रामगंगा बिहार पुलिस चौकी को तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले का राजफास करने की निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : आलू के गिरे दाम, एक रुपये किलो की आवाज लगा मंडी में बेच रहे आढ़ती

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात