अयोध्या: UP स्कूली एथलेटिक्स अंडर-14 टीम घोषित
अयोध्या, अमृत विचार। लखनऊ में 16 दिसम्बर से होने वाली राष्ट्रीय विद्यालयीय एथलेटिक्स अंडर-14 प्रतियोगिता के लिए उप्र टीम राज्य विद्यालयीय क्रीड़ा संस्थान ने गुरुवार को चयनित टीम घोषित कर दी। प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र पाल ने बताया कि बालक टीम में पीलीभीत के मो. अबी, रायबरेली के अभिषेक, मुरादाबाद के लविश, सुशान्त ढिल्लो, लखनऊ के मो. समीर खान, अतुल यादव, बदायूं के दीपक कुमार, गाजीपुर के अनिल बिन्द, फिरोजाबाद के ध्रुव गुर्जर, इटावा आर्यन राना, मथुरा के अनुज, सहारनपुर के विश्वदीप, आगरा सवन कुमार, जितेन्द्र चयनित हुए हैं।
बालिका टीम में लखनऊ की आस्था वर्मा, आरती, गाजीपुर की अपूर्वा गुर्जर, मुरादाबाद की नीलाक्षी, हिमिका सिद्धू, मेरठ की मेनिका, रुचिका, आगरा की मंजेश कुमारी, बदायूं की हिना, गोरखपुर की अंकिता प्रजापति, अमरोहा की संजली, सीतापुर की प्रिंसी यादव, मिर्जापुर की स्नेहा सिंह, कनिका कुमारी चयनित हुई हैं।
ये भी पढ़ें -नजीराबाद में एक घंटे के भीतर बदमाशों ने दो लूट की घटनाओं को दिया अंजाम
