दिल्ली में जल प्रहरी अवार्ड से नवाजी गयीं अपर श्रमायुक्त, जल संरक्षण को सौम्या पांडे ने बना दिया जनांदोलन
दिल्ली में जल प्रहरी अवार्ड से नवाजी गयीं अपर श्रमायुक्त।
दिल्ली में जल प्रहरी अवार्ड से नवाजी गयीं अपर श्रमायुक्त। जल संरक्षण को सौम्या पांडे ने जनांदोलन बना दिया।
कानपुर, अमृत विचार। अपर श्रमायुक्त सौम्या पांडे को दिल्ली में एक समारोह में जल प्रहरी के अवार्ड से नवाजा गया। उन्होंने कानपुर देहात में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर रहते हुए जल संरक्षण पर अभूतपूर्व कार्य किया था। वह जलसंरक्षण पर अभी भी कार्य कर रही हैं। उनका कहना है कि यदि बूंद-बूंद से सागर बन सकता है तो खत्म भी हो सकता है। इसलिए पानी बचाओ। उन्होंने जलाभिषेक अभियान चलाया था।
जानकारी के अनुसार जल शक्ति मंत्रालय नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के संयुक्त कार्यक्रम में दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में आयोजित जल
प्रहरी सम्मान समारोह-2023 में अपर श्रमायुक्त सौम्या पांडे को कानपुर देहात में जल संरक्षण पर किए गए उत्कृष्ट कार्यों पर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी पद पर रहने के दौरान उनका यह कार्य जनसहयोग से संभव हो पाया था।
उन्होंने जलाभिषेक कार्यक्रम का संचालन किया था। इस प्रयास से 12,700 लीटर पानी संरक्षित किया गया था। उन्होंने सरकारी भवनों में रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, तालाबों का सुंदरीकरण, वृक्षारोपण आदि व पांडु नदी एवं सिंगूर नदियों का जीर्णोद्धार किया था। यही नहीं वह आम जनमानस के साथ जल चौपाल वि विद्यालयों में बच्चों के साथ जल संरक्षण पर विभिन्न कार्यक्रम कर जनजागरूकता अभियान संचालित कराए थे। उन्होंने जल संरक्षण और प्रबंधन के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय को धन्यवाद दिया और कहा कि यह सम्मान उन्हें अत्यधिक प्रोत्साहित करेगा।
ये भी पढ़ें- UP: बादशाह गैंग की दहशत… छात्र ने स्कूल जाना छोड़ा, बेल्टों से पिटाई कर बनाया वीडियो, एक गिरफ्तार, इतने अभी भी फरार
