Auraiya News: विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव, मायके पक्ष के लोगों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
औरैया में विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव।
औरैया में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच शुरू की।
औरैया, अमृत विचार। सहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव पुरवा तरा में एक विवाहिता का शव उसके ही कमरे के अंदर कुंडे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा।
पुरवा तर निवासी अनिल कुमार की शादी करीब 8 वर्ष पूर्व गुलरहा थाना ककवन कानपुर देहात निवासी रामस्वरूप की बेटी मधु ऊर्फ संध्या के साथ हुई थी। मृतका के तीन बेटे हैं। शादी के कुछ दिनों बाद मृतका का पति जो की मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है वह शराब का आदि हो गया।
अक्सर घर में शराब को लेकर दोनों में कहसुनी होने लगी। गुरुवार की रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। इस बीच विवाहित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के अधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Auraiya News: टैंकर व रोडवेज बस की भिड़ंत... टला बड़ा हादसा, डीजल से भरा था टैंकर
