Kanpur News: ओला इलेक्ट्रिक के दिसंबर टू रिमेंबर अभियान की घोषणा, ये रेट किए गए तय
कानपुर में ओला इलेक्ट्रिक के 'दिसंबर टू रिमेंबर' अभियान की घोषणा।
कानपुर में ओला इलेक्ट्रिक के 'दिसंबर टू रिमेंबर' अभियान की घोषणा की है। इस अभियान में एस वन, एक्स प्लस अब 20,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ मिलेगा।
कानपुर, अमृत विचार। ओला इलेक्ट्रिक ने अपने 'दिसंबर टू रिमेंबर' अभियान की घोषणा की है। इस अभियान में एस वन, एक्स प्लस अब 20,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ मिलेगा। मतलब इसकी कीमत अब घटकर केवल 89,999 रुपये हो गई है। इसकी काफी मांग भी है। एस वन, एक्स प्लस किफायती दाम पर अच्छा प्रदर्शन, उन्नत तकनीकी और बेहतर सवारी गुणवत्ता देता है। तीन किलोवाट बैटरी के साथ स्कूटर 151 किमी की प्रमाणित रेंज देता है। 3.3 सेकेंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है और टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटे है।
ओला के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अंशुल खंडेलवाल ने कहा कि नवंबर माह में स्कूटर ने लगभग 30,000 इकाई की रिकॉर्ड बिक्री का नया इंडस्ट्री बेंच मार्क स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि खरीदार अब चुनिंदा क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड ईएमआई पर 5,000 रुपए तक की छूट पा सकते हैं। वहीं फाइनेंस ऑफर्स में जीरो डाउन पेमेंट, जीरो प्रोसेसिंग फीस और साथ ही 6.99% तक कम ब्याज दरें आदि फायदे शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि ओला ने हाल ही में अपने एस वन पोर्टफोलियो को पांच स्कूटरों तक बढ़ा दिया है। 1,47,499 रुपए की कीमत पर एस वन प्रो कंपनी का सबसे मुख्य स्कूटर है, जबकि एस वन एयर 1,19,999 रुपए में उपलब्ध है। ओला ने अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने आईसीई-किलर उत्पाद, एस वन एक्स को तीन वेरिएंट्स एस वन एक्स प्लस, एस वन एक्स (तीन किलोवाट), और एस वन एक्स (दो किलोवाट) में पेश किया है।
ये भी पढ़ें- Kanpur: CSJMU में बीएएमएस छात्रों और ABVP कार्यकर्ताओं ने रोड जामकर किया हंगामा, इन मांगों को लेकर नारे भी लगाएं
