‘बेल बॉटम’ की शूटिंग के बीच गुरुद्वारा में माथा टेकते नजर आए भगनानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। जैकी भगनानी इस समय अक्षय कुमार अभिनीत अपने आगामी प्रॉजेक्ट ‘बेल बॉटम’ की शूटिंग के लिए ब्रिटेन में हैं। शॉट्स के बीच, निर्माता ने कुछ समय निकाला और गुरुद्वारा पहुंच कर सर्वशक्तिमान का आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की, जिसमें वह जैकी गुरुद्वारा में अपने हाथ जोड़ कर प्रार्थना करते …

मुंबई। जैकी भगनानी इस समय अक्षय कुमार अभिनीत अपने आगामी प्रॉजेक्ट ‘बेल बॉटम’ की शूटिंग के लिए ब्रिटेन में हैं। शॉट्स के बीच, निर्माता ने कुछ समय निकाला और गुरुद्वारा पहुंच कर सर्वशक्तिमान का आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की, जिसमें वह जैकी गुरुद्वारा में अपने हाथ जोड़ कर प्रार्थना करते हुए नजर आ रहे हैं।

जैकी भगनानी अपने क्रू के साथ शूटिंग शुरू करने और विदेश का रुख करने वाले चुनिंदा निर्माताओं में से एक हैं। निर्माता ने व्यक्तिगत रूप से भी सभी की सुरक्षा पर ध्यान दिया है और यह सुनिश्चित किया है कि ‘न्यू नार्मल’ के सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जाए।

जैकी दिन-रात काम में व्यस्त हैं और अब, सभी की निगाहें उनके आगामी परियोजनाओं की घोषणा पर टिकी है। साथ ही, उनके लेबल जेजस्ट म्यूजिक से कृष्ण महामंत्र और लव सॉन्ग, लव यू ते दूजा सॉरी के बाद अब नए रिलीज का इंतजार है।

संबंधित समाचार