बरेली: खानकाह-ए-नियाजिया पर सालाना उर्स शुरू
उर्स में दूर दराज के फनकार पेश करेंगे कलाम
बरेली, अमृत विचार। खानकाह-ए-नियाजिया में शुक्रवार को हजरत शाह नियाज बेनियाज चिश्ती कादरी का सालाना उर्स शुरू हो गया। सज्जादानशीन मेहंदी मियां ने परचमकुशाई की रस्म अदा की। अंजुमन साबिरिया, चिश्तिया के बैनर तले जुनैदी मियां की कयादत में परचम का जुलूस नौमहला स्थित दरगाह नासिर मियां से शुरू होकर खानकाह-ए-नियाजिया पहुंचा।
खानकाह के प्रबंधक शब्बू मियां नियाजी ने बताया कि 19 दिसंबर को सुबह 9 बजे खानकाह में मजारों के गुस्ल की रस्म अदा की जाएगी। इसके अलावा इमामुल मोहिब्बीन हजरत शाह मोहम्मद हसन और सिराजुस्स सालेकीन का कुल होगा।
20 को दोपहर 2:10 बजे कुल के बाद चादरों का जुलूस नौमहला मस्जिद से रवाना होकर खानकाह पहुंचेगा। ईशा की नमाज के बाद महफिले समां और हजरत शाह नियाज बेनियाज का कुल होगा। 21 को हजरत अजीज मियां और ताजुल औलिया शाह निजामुद्दीन हुसैन कादरी चिश्ती का कुल होगा। 22 दिसंबर को हसनी मियां, हजरत फखरुद्दीन देहलवी व अब्दुल्ला बगदादी कादरी का कुल होगा। 10 दिन तक बाहर से आने वाले फनकार कलाम पेश करेंगे। मौलाना कासिम मियां नियाजी ने बताया कि उर्स में खानकाह के तमाम साहबजादों के अलावा दरगाह नासिर मियां के खादिम वसीम साबरी, कमाल साबरी आदि लोग शामिल हुए। यह उर्स 25 दिसंबर तक जारी रहेगा।
ये भी पढे़ं- सामूहिक विवाह : दूसरे दिन 533 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
