माध्यमिक शिक्षा विभाग की स्कूली नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता आज से, सभी राज्यों के बच्चे हो रहे शामिल
अमृत विचार लखनऊ: लखनऊ में पहली बार माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूली नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता आज यानी शनिवार से शुरू हो रही है। गुरुगोविंद सिंह स्पोर्ट कॉलेज में शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी करेंगी। प्रतियोगिता का आयोजन 20 दिसंबर तक होगी। इसकी शुरूआत आज प्रात: 11 बजे से माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी बातौर मुख्य अतिथि के रूप में करेंगी।
मीडिया प्रभारी व मंडलीव विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अंडर- 14 आयु वर्ग के बालक बालिकाओं की 67वीं राष्ट्रीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2023- 24 का आयोजन 16 से 20 दिसम्बर तक गुरु गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कालेज कुर्सी रोड लखनऊ किया जा रहा है।
34 इकाईयों की टीम करेगी प्रदर्शन
इस प्रतियोगिता मे देश भर के सभी राज्य, केन्द्र शासित प्रदेश तथा कतिपय संगठनों को मिलाकर 34 इकाइयों की टीमों के लगभग 1000 बालक- बालिकाएं 10 स्पर्धाओं मे प्रतिभाग करेंगे। उल्लेखनीय है कि इसमे सहयोग स्वरूप 61 कोच,58 मैनेजर तथा 11 एच ओ डी शामिल हो रहे हैं।
प्रतियोगिता में देश के विभिन्न भागों जैसे पुडुचेरी, मणिपुर, त्रिपुरा, लक्षद्वीप, जम्मू कश्मीर, केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु इत्यादि से टीमों का लखनऊ आगमन हो चुका है जिन्हें लखनऊ के विभिन्न संस्थानों तथा होटलो जैसे राजकीय बालिका हॉस्टल निंदूरा बाराबंकी, ग्राम्य विकास और प्रशिक्षण संस्थान इंदौराबाग बीकेटी लखनऊ, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक कोऑपरेशन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट कुर्सी रोड, लखनऊ इत्यादि सहित विभिन्न आवासीय स्थलों पर मौसम के अनुसार रुकने की समुचित व्यवस्था की गई है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में हो रहा आयोजन
प्रतियोगिता के सुगम संचालन के लिए गठित आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ महेन्द्र देव शिक्षा निदेशक माध्यमिक होंगे। इसके साथ ही भगवती सिंह संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक, गणेश कुमार संयुक्त शिक्षा निदेशक बेसिक, विष्णुकांत पांडे अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा, डॉ प्रदीप कुमार मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ठ मण्डल लखनऊ, अजय कुमार सेठी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी खेल विभाग, राकेश कुमार पांडेय जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ तथा शिवानी सहायक खेल निदेशक को सदस्य बनाया गया है।
आज हैँ कार्यक्रम
प्रतियोगिता में बालक एवं बालिकाओं के कुल 10 विभिन्न इवेंट्स यथा 100 मी दौड़, 200 मी दौड़, 600 मी दौड़, चक्का फेंक , लंबी कूद ऊंची कूद इत्यादि का आयोजन होना है। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस 16 दिसंबर 2023 को 100 मी दौड़, 600 मी दौड़, चक्का फेंक इत्यादि का आयोजन बालक एवं बालिका वर्ग में पृथक - पृथक होगा।
