बरेली: तेल से भरे टैंकर को चेक करने के दौरान हेल्पर का फिसला पैर, गिरने से मौत
बरेली, अमृत विचार। कच्चे तेल से भरे टैंकर को चेक करने के दौरान उसके अंदर हेल्पर गिर गया। जब तक उसे टैंकर से बाहर निकाला गया उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आगरा के थाना खेड़ा गड़ा निवासी 40 वर्षीय मदनलाल पुत्र रमेश टैंकर पर हेल्परी करता था। शुक्रवार को वह पुणे से कच्चा तेल भरे टैंकर लेकर आए थे। फरीदपुर में तेल फैक्ट्री में टैंकर को खाली करना था। इस दौरान मदनलाल ने तेल को चेक करने के लिए टैंकर में झांककर देखा उसका पैर फिसलने से वह टैंकर में गिर गया। जिसके बाद टैंकर चालक सियाराम ने शोर मचाया जब तक लोग उसे निकालने पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना परिवार को देने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ये भी पढे़ं- बरेली: कोहरे का फिर कहर...हाइवे पर एक दूसरे से भिड़े 4 वाहन, कई लोग घायल
