बरेली: कोहरे का फिर कहर...हाइवे पर एक दूसरे से भिड़े 4 वाहन, कई लोग घायल
बरेली, अमृत विचार। लुढ़कते पारे के बीच कोहरा भी अपना कहर ढाने लगा है। आए दिन कोहरे के चलते कोई न कोई हादसा हो रहा है। इस बीच शनिवार सुबह को भी बरेली के फतेहगंज पूर्वी में घने कोहरे की वजह से हाइवे पर कई वाहन भिड़ गए। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। वहीं हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया। जिसे पुलिस ने कड़ी मश्क्कत से खुलवाया।

जानकारी के मुताबिक, फतेहगंज पूर्वी में हाइवे पर आज सुबह एक ट्रक ने सामने आए किसी जानवर को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिए। इस दौरान घने कोहरे के चलते पीछे चल रहे कार, डीसीएम और कंटेनर भी एक दूसरे से भिड़ गए। जिसमें कई लोग मामूली रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद हाइवे करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से चालू हो सका।
ये भी पढे़ं- बरेली: बदायूं में अब भी सबसे ज्यादा सरकारी जमीनों पर कब्जा
