BHU 103rd convocation ceremony : मुख्य अतिथि ने छात्रों को दिए मेडल, दी जाएंगी 14600 उपाधियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में आयोजित 103वें दीक्षांत समारोह में 14,600 उपाधियां छात्र-छात्राओं  को दी जाएंगी। यह उपाधियां उन्हें तीन दिनों में बाटे जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम में मंच से 31 पदक 27 छात्र-छात्रों को दिया जाना था लेकिन कार्यक्रम में 21 छात्र छात्राओं ने उपस्थित रहे जिन्हे मेडल प्रदान किया। इस कार्यक्रम में बीएचयू के चांसलर और मुख्य अतिथि भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद द्वारा छात्राओं को मेडल प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं, विभाग अध्यक्ष, और फैकल्टी मेंबर सहित चांसलर मुख्य अतिथि कुलपति रेक्टर रजिस्टार के मंच पर पहुंचने के बाद प्रारंभ हुआ। तदुपरांत अतिथियों द्वारा मालवीय जी के चित्र पर माल्यार्पण संगीत और मंच कला संकाय की छात्रों द्वारा कुलगीत के साथ प्रारंभ हुआ।

भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद दीक्षांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं। कुलपति ने कहा कि प्रो. सूद जैसे प्रख्यात वैज्ञानिक व शिक्षाविद द्वारा दीक्षांत संबोधन सुनना हम सभी के लिए एक अनूठा अवसर है। दीक्षांत कार्यक्रम के तहत 7693 विद्यार्थियों को स्नातक, 5760 विद्यार्थियों को परास्नातक, 986 को पीएचडी, 29 को एम.फिल, तथा 3 को डीलिट उपाधियां प्रधान की गई।

ये भी पढ़ें -हाल धान खरीद : दो महीने में महज 230 किसानों से क्रय हुआ धान

संबंधित समाचार