Unnao News: ज्वलनशील पदार्थ लेकर समाधान दिवस में डीएम-एसपी के सामने पहुंचा युवक, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में ज्वलनशील पदार्थ लेकर समाधान दिवस में डीएम-एसपी के सामने पहुंचा युवक।

उन्नाव में ज्वलनशील पदार्थ लेकर समाधान दिवस में डीएम-एसपी के सामने युवक पहुंचा। जानकारी होने पर पुलिस कर्मियों ने युवक से बैग छीनकर उसे समझाने का प्रयास किया।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव की पुरवा तहसील में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के मंदिर की मूर्तियां चोरी होने से आहत युवक बैग में ज्वलनशील पदार्थ की बोतल लेकर सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंच गया। जानकारी होने पर पुलिस कर्मियों ने युवक से बैग छीनकर उसे समझाने का प्रयास किया। युवक का आरोप है कि बीते 6 माह पूर्व मूर्तियां चोरी होने के बाद से उसे सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। आलाधिकारियों ने जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

पुरवा क्षेत्र के त्रिपुरारपुर गांव निवासी भीम शंकर ने बताया कि उसके गांव में पुराना ठाकुर द्वारा मंदिर है। जहां से 6 माह पूर्व सीता व राधा की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी हो गई थीं। इसके बाद से वह लगातार थाने के चक्कर काट रहा है, जहां उसे सिर्फ झूठी सांत्वना दी जा रही है। इससे आहत होकर उसने सोच लिया कि ऐसे में उसका जीना ठीक नहीं है। क्योंकि जब भगवान ही न रहे तो उसके रहने का क्या मतलब है।

पुलिस का सहारा था लेकिन वह भी उसे परेशान कर रही है। शनिवार को पुरवा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर भीम शंकर आत्मदाह के इरादे से बैग में ज्वलनशील पदार्थ की बोतल लेकर डीएम अपूर्वा दुबे व एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना के सामने पहुंच गया। बैग में ज्वलनशील पदार्थ होने की जानकारी पर वहां मौजूद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने उससे बैग छीनकर कर समझाने का प्रयास किया। इसके बाद अधिकारियों ने मामले के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, ये मांगे रखकर जमीन में बैठे अधिवक्ता

संबंधित समाचार