बहराइच: सपा प्रदेश महासचिव ने EVM पर उठाया सवाल, ओपी राजभर पर कसा तंज, जानें क्या कहा...
बहराइच, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी आगमी लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार बूथ, सेक्टर व जोन प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रही है। इसी क्रम बहराइच व नानपारा विधानसभा की समीक्षा बैठक के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्रदेश महासचिव और बरेली से विधायक अताउर रहमान समीक्षा बैठक के लिए पहुंचे। सपा कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव व संचालन जिला उपाध्यक्ष जफर उल्ला खा ने किया।
समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि और विधायक अताउर रहमान ने कहा कि एक बूथ पर दस यूथ व प्रत्येक बूथ पर नौजवानों, महिलाओं, छात्रों व दलित-पिछड़े भाईओं को बूथ प्रबंधन पर लगाकर बूथ को मजबूत करना हमारा लक्ष्य है और अच्छा बूथ प्रबंधन ही चुनाव मे पार्टी को जीत दिलाएगा।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे नेता अखिलेश यादव ने कभी जाति, धर्म या भेदभाव की राजनीति नहीं करते, उन्होंने हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर उन्हें पार्टी से जोड़ने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव ने प्रदेश के हर एक नागरिक को एक समान मानकर उन्हें सम्मान व उनका हक देने व तमाम एतिहासिक कार्य उन्होंने प्रदेश की अवाम की बेहतरी के लिए किया।
उन्होंने कहा कि हम जातीय जनगणना, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, खराब स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा व जनता के अन्य जरूरी मुद्दों को लेकर सदन से लेकर सड़क तक भाजपा को घेरने का काम रोजाना कर रहे हैँ।
उन्होंने आगे कहा EVM मशीन बहुत बड़ा खपला है, जनता चाहती है बैलेट पेपर से चुनाव हो इसमे भाजपा को क्या दिक्कत है। सभी सरकारी संस्थाओं पर भाजपा का कब्जा है इस लिए वह स्वतंत्र नही है। भाजपा से मुकाबला सिर्फ सपा ही कर सकती है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ओपी राजभर मंत्री नहीं बन पाये है, इसलिए वह बौखला गये है उनका मानसिक संतुलन खराब हो चुका है।
बैठक से पहले मुख्य अतिथि अताउर रहमान का स्वागत जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, महासचिव सुनील निषाद, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार यादव, देवेश चंद मिश्रा, पूर्व विधायक रमेश गौतम सहित तमाम पार्टीजनों ने फूल मलाओं के साथ जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया।
बैठक मे जिला उपाध्यक्ष उत्तम सिंह, शकील मेकरानी, राम जी यादव, जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान, संत कुमार पासी, महिला सभा जिलाध्यक्ष मनु देवी, सुमन शर्मा, रेनू श्रीवास्तव, अली मेहंदी जाफरी, शोएब अहमद, अजीज अंसारी, मयंक मिश्रा, अन्नू गुप्ता, शमीम अहमद, फैज सिद्दीकी, गौरव यादव, नंदेश्वर यादव उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: छात्राओं को बांटे गए Smartfone, बोले नपा. अध्यक्ष- तकनीकी शिक्षा से जुड़कर सशक्त बनेंगी छात्राएं
