Mahoba Murder: विवाद के चलते पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से हमला कर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोबा में विवाद के चलते पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से हमला कर की हत्या।

महोबा में विवाद के चलते पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

महोबा, अमृत विचार। चरखारी विकासखंड के रिवई गांव में पति पत्नी के बीच विवाद के चलते पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है।

ग्राम रिवई निवासी कौशल्या 43 पत्नी तोडन अपने घर पर थी और बच्चे बाहर खेल रहे थे तभी पति आया इसी बीच दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया विवाद बढ़ने पर पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से कई वार किया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई घटना की सूचना मिलती ही आसपास के लोग दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर हमलावर तोड़न को गिरफ्तार कर लिया है।

कौशल्या के दो पुत्र और एक पांच वर्षीय बेटी है जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। एक पुत्र ने बताया कि कुछ दिन पहले भी माता-पिता का झगड़ा हुआ था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घर में छोटे-छोटे बच्चे अकेले होने के कारण बिलख रहे हैं। मोहल्ले के लोग उन्हें शांतवाना  दे रहे हैं।  

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी गणेश गुप्ता का कहना है कि आरोपी बख्सा नहीं जाएगा और शीघ्र ही घटना काखुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- UP: मासूम का कलेजा खाने वाले दंपति समेत चार को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, तंत्र-मंत्र के चक्कर में की थी दिल दहलाने वाली घटना

संबंधित समाचार