लखनऊ: पेड़ से टकराई बाइक दो की मौत, अलग-अलग स्थानों पर हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मलिहाबाद/लखनऊ, अमृत विचार। माल थानाक्षेत्र अन्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।
 
माल थाना क्षेत्र के ग्राम अटरिया निवासी विनोद परिवार के साथ रहता था। पिता अतुल ने बताया बीते शुक्रवार को विनोद (23) घरेलू काम से सैदापुर चौराहे गया था। वह चौराहे से घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। हादसे में वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने विनोद को इलाज के लिए बीकेटी स्थित सौ शैय्या अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, इसी थाना क्षेत्र के माल -जेहटा रोड पर बडखोरवा गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार (35) की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे माल के समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें:-लीड्स 2023 सर्वे में UP ने फिर मारी बाजी, लगातार दूसरे साल भी बना अचीवर प्रदेश, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने जारी रिपोर्ट

संबंधित समाचार