बरेली: स्टार त्रिवेणी अलमीरा के मालिक समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

त्रिवेणी अलमीरा के प्रबंधक की शिकायत पर कॉपीराइट एक्ट और धोखाधड़ी में दर्ज हुई रिपोर्ट

बरेली, अमृत विचार : त्रिवेणी अलमीरा के प्रबंधक ने स्टार त्रिवेणी अलमीरा के मालिक समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी और कॉपी राइट एक्ट का आरोप लगाते हुए थाना सीबीगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है। त्रिवेणी अलमीरा के प्रबंधक रावेंद्र कुमार मिश्रा ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी त्रिवेणी कंपनी 18 वर्षों से अलमीरा बनाकर बिक्री करती है। उनकी कंपनी के नाम से स्टार त्रिवेणी अलमीरा है।

कंपनी के मालिक कॉव्या अग्रवाल, निर्मल कुमारी अग्रवाल और हरित अग्रवाल उनकी कंपनी को बदनाम करने के उद्देश्य से मिलावटी माल तैयार करके अवैध व्यापार करते हैं। बताया कि स्टार त्रिवेणी अलमीरा परसाखेड़ा में बनती है। इसके मालिक उनकी कंपनी का टैग लगाकर बेचते हैं। इसकी शिकायतें कंपनी के पोर्टल पर आ रही हैं।

इस ट्रेड मार्क से लगातार कॉपी राइट एक्ट का भी उल्लंघन किया जा रहा है। रावेन्द्र मिश्रा की शिकायत पर सीबीगंज पुलिस ने कॉव्या अग्रवाल, निर्मल कुमारी अग्रवाल और हरित अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें - बरेली: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर भतीजे समेत दो से लाखों की ठगी

संबंधित समाचार