Kanpur News: इनरव्हील खेल-खेल में मुख्यधारा से ट्रांसजेंडरों को जोड़ रहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इनरव्हील खेल-खेल में मुख्यधारा से ट्रांसजेंडरों को जोड़ रहा है।

इनरव्हील खेल-खेल में मुख्यधारा से ट्रांसजेंडरों को जोड़ रहा है। इसमें क्लब के सदस्यों के साथ ही कानपुर क्वीयर वेलफेयर फाउंडेशन से जुड़े ट्रांसजेंडरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कानपुर, अमृत विचार। इनरव्हील क्लब ब्रह्मावर्त ट्रांसजेंडर समाज को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में प्रयास करते हुए स्वरूप नगर रामलीला मैदान में खेल का आयोजन किया। इसमें क्लब के सदस्यों के साथ ही कानपुर क्वीयर वेलफेयर फाउंडेशन से जुड़े ट्रांसजेंडरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कानपुर क्वीयर वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष अनुजा पांडे ने बताया कि कि सामाजिक संगठन इनरव्हील क्लब की यह सार्थक पहल सराहनीय है। माध्यम खेल बना। इस पहल से अन्य सामाजिक संगठन भी एलजीबीटीक्यू समाज के लोग मुख्य धारा से जुड़ेंगे।

आयन बाल एसोसिएशन के चंद्रशेखर की देखरेख में हुए खेलों में ट्रांसजेंडर की टीम इनरव्हील क्लब की टीम पर भारी पड़ी। मुख्य अतिथि भाजपा पार्षद अरुण गर्ग ने मोमेंटो और प्रमाण पत्र वितरित किए।

गर्ग ने बताया कि उपेक्षित विशेष समाज को जोड़ने के लिए खेल से बड़ा कोई अन्य माध्यम नहीं हो सकता। उनका कहना था कि इससे समानता का भाव आता है। इस अवसर पर साधना गर्ग, संध्या गुप्ता, मनीषा, आरती मेहरोत्रा, वीरा अरोड़ा, अनुजा पांडे, आयुष जैन, जया साहू, संगीता, आर्यन, मोहम्मद एहसान, धारा, हर्ष व करन आदि उपस्थित रहे और खेल में भाग लिया।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: सरकारी स्कूल में छात्रा लगा रही झाडू, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

संबंधित समाचार