Kanpur News: सरकारी स्कूल में छात्रा लगा रही झाडू, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
कानपुर में सरकारी स्कूल में छात्रा का झाड़ू लगाते वीडियो वायरल।
कानपुर में सरकारी स्कूल में पढ़ाई करने के बजाय छात्रा झाडू लगा रही। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कानपुर, अमृत विचार। सरसौल ब्लॉक के एक प्राइमरी विद्यालय से छात्रा का झाड़ू लगाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एक छात्रा स्कूल यूनिफॉर्म में झाड़ू लगाते हुए विद्यालय परिसर की सफाई करती नजर आ रही। सोशल मीडिया पर किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
वायरल वीडियो महाराजपुर थानाक्षेत्र के महुआ गांव प्राइमरी विद्यालय का बताया जा रहा रहा है। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी सरसौल कृष्ण कुमार ने बताया की वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। मामले की जांच कर विभागीय कार्यवाही की जायेगी।
ये भी पढ़ें- Kanpur News: एक और कारीगर सोना लेकर हुआ फरार, आरोपी की आईडी भी निकली फर्जी, पुलिस तलाश में जुटी
