Hamirpur News: रेलवे ट्रैक पर पलटी ट्रैक्टर ट्राली, आधा घंटा बाधित रहा ट्रैक
हमीरपुर में रेलवे ट्रैक पर पलटी ट्रैक्टर ट्राली।
हमीरपुर में रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली पलटने के बाद करीब आधा घंटा तक ट्रैक बाधित रहा।
हमीरपुर, अमृत विचार। मौदहा कस्बे में रागौल स्टेशन से बांदा की ओर जाने वाले रेलवे ट्रैक पर शनिवार शाम करीब 7:15 बजे एक ट्रैक्टर ट्राली रेलवे ट्रैक पर पलट गई। जिस पर बिना पुलिस और अन्य को जानकारी दिए ट्रैक्टर मालिक ने जेसीबी बुलाकर रेलवे ट्रैक से हटवा दिया।
इस बीच कानपुर से चलकर वाया बांदा खजुराहो जाने वाली पैसेंजर ट्रेन जैसे ही 7:26 बजे मौदहा रागौल स्टेशन से गुजरी। तभी रेलवे चौकी कपसा मार्ग में रेड सिग्नल मिलने पर रुक गई। रेलवे ट्रैक के साफ होने के बाद यह ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई।
स्टेशन अधीक्षक भरत कुमार ने बताया कि शाम करीब 7:15 बजे जैसे ही कानपुर खजुराहो पैसेंजर रेलवे स्टेशन से खैरादा वाया बादा खजुराहो की ओर रवाना हुई। तभी कपसा मार्ग स्थित रेलवे गेट पर एक ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। जिससे उक्त ट्रेन को करीब आधा घंटा रुकना पड़ा। ट्रैक से ट्राली हटाने के बाद ट्रेन सुरक्षित आगे निकल गई।
ट्रैक्टर ट्राली पलटने की सूचना पुलिस को भी नहीं दी गई। यह ट्रैक्टर ट्राली मौदहा से सिजनौड़ा की ओर जा रही थी, जो अनियंत्रित होकर कपसा मार्ग स्थित रेलवे फाटक से गुजरते समय पलटी थी। जिसे तत्परता के साथ एक जेसीबी से वहां से हटवाया गया।
ये भी पढ़ें- Kanpur News: श्रीमद्भगवत गीता जयंती आयोजन सप्ताह आज से शुरू, सात राज्यों में 23 को मानव श्रृंखला
