Kanpur News: श्रीमद्भगवत गीता जयंती आयोजन सप्ताह आज से शुरू, सात राज्यों में 23 को मानव श्रृंखला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में श्रीमद्भगवत गीता जयंती आयोजन सप्ताह आज से शुरू हो गया।

कानपुर में श्रीमद्भगवत गीता जयंती आयोजन सप्ताह आज से शुरू हो गया। सात राज्यों में 23 को मानव श्रृंखला बनाए जाने की तैयारी है।

कानपुर, अमृत विचार। श्रीमद्भगवत गीता स्वध्याय संकल्प और पाठ्यक्रम में इसे शामिल किए जाने की मांग को लेकर अबकी सात राज्यों में मानव श्रृंखला बनाए जाने की तैयारी है। इसके लिए संपर्क अभियान जारी है। इसी के साथ ही सीएमजेएम कानपुर विश्व विद्यालय में गीता एवं वैदिक साहित्य शोध पीठ की स्थापना की तैयारी पूरी कर ली गयी है।

बीस दिसंबर को यह घोषणा कर दी जाएगी। समिति ने गीता पर लघु पुस्तिकाएं तैयार की हैं जिन्हें प्राइवेट स्कूलों में वितरित किया जाएगा। यह कार्य नये साल से शुरू हो जाएगा। इसका उद्देश्य गीता पर बच्चों को जानकारी देना है। यह जानकारी श्रीमद्भगवत गीता जयंती आयोजन समिति के संरक्षक मंडल के सदस्यों ने पांडुनगर में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

संरक्षक डॉ उमेश पालीवाल ने बताया कि जीने की कला सिखाने वाला अंतर्राष्ट्री ज्ञानग्रंथ श्रीमद्भगवत गीता का स्वाध्याय जीवन को शांति एवं सुखमय बनाता है। सभ्य एवं सुसंस्कृत समाज का निर्माण गीता जयंती आयोजन समिति का पवित्र उद्देश्य है। अबकी सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में गीता संदेश मानव श्रृंखला 23 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।

खास बात यह है कि मानव श्रृंखला 501 किलोमीटर तक बनाई जाएगी। हालांकि यह टुकड़ों में होगी। श्रृंखला 11 बजे से कानपुर प्रांत के 14 जिलों में बनायी जाएगी। सात प्रदेशों में कुछ स्थानों पर बनायी जाएगी। इसमें ज्यादातर स्कूल और कालेज प्रतिभागी होंगे। 

डॉ पालीवाल ने बताया कि  20 दिसंबर को गीता एवं पीठ वैदिक शोध पीठ की स्थापना स्वामी गुरुशरणानंद द्वारा विश्वविद्यालय में की जाएगी। उन्होंने बताया व्यापक प्रचार-प्रसार और जनस्वीकार्यता से यह आंदोलन अब बृहद रूप ले रहा है। कार्यक्रम 17 दिसंबर से गीता स्वाध्याय संकल्प दान से शुरू और 23 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रम होते रहेंगे। पत्रकारवार्ता में भूपेश अवस्थी, बलराम नरूला, अमरनाथजी ध्येयनिष्ठ, अनिल गुप्ता, कमल त्रिवेदी, परमानंद, मनोज अवस्थी, अशोक तिवारी, डॉ रोचना विश्नोई आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: इनरव्हील खेल-खेल में मुख्यधारा से ट्रांसजेंडरों को जोड़ रहा

संबंधित समाचार