मजदूर के पास नहीं थे पैसे, इलाज के अभाव में पोते की हुई मौत - शव लेकर पहुंचा पुलिस चौकी
कौशाम्बी, अमृत विचार। चायल तहसील क्षेत्र के डीहा/घूरी के समीप संचालित गगन ईंट भट्ठे में मजदूरी का काम रहे एक मजदूर के पोते की पैसे की तंगी के कारण इलाज के अभाव में मौत हो गई है। मजदूर ने भट्ठा मालिक पर मजदूरी की रकम न देने और पैसे के अभाव में बेटे का इलाज न होने से उसकी मौत होने की शिकायत चायल चौकी पुलिस से की है। हालांकि तहरीर लेने के बाद पुलिस पड़ताल शुरू कर दी थी। मजदूर अपने साथियों के साथ पुलिस चौके पर पोते का शव लेकर पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई।
बता दें कि शामबलि पुत्र बैसाखी निवासी गेंदोपुर थाना अतरी टेटुआ जनपद गया बिहार का रहने वाला है। उसने शनिवार को चायल चौकी पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि वह डीहा के समीप संचालित ईंट भट्ठे में मजदूरी करता है। उसका आरोप है कि उसका छह साल का पोता बीमार हो गया था। जिसके इलाज के लिए पीड़ित पिता शामबली ने भट्ठा मालिक से धन मांगा लेकिन उसको पैसा नहीं दिया गया। ऐसे में उसके बेटे का इलाज न होने से उसकी मौत हो गई। इससे नाराज भट्ठा मजदूर ने शनिवार को चायल चौकी पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।
इस मामले में जब चायल चौकी इंचार्च मनोज तोमर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि भट्ठा मालिक ज्ञान ने पहले से मजदूर को एडवांस रकम दे रखा था। हालांकि प्रकरण की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें -नौजवानों के खिलाफ कड़े कानून का प्रयोग कर रही सरकार : सुमन
