लखनऊ नगर निगम की मनमानी, कश्मीरी व्यापारी को पीटा, बिक्री का सामान सड़क पर फेंका, देंखे वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। राजधानी में सड़क किनारे बैठकर अपने मेवे बेच रहे कश्मीरी व्यापारी का सामन उठाकर लखनऊ नगर निगम कर्मियों ने फेंक दिया। रविवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से कश्मीरी व्यापारी को पीटा गया है। लेकिन कश्मीरी व्यापारी की सुनने वाला कोई नहीं है। कश्मीरी व्यापारी ने नगर निगम कर्मियों पर फ्री में काजू बादाम लेने का भी आरोप लगाया है।

k 2
अपनी चोट को दिखाता हुआ कश्मीरी व्यापारी। स्थानीय लोगों से मदद की गहुार भी लगाई। फोटो सोशल मीडिया

 

कश्मीरी व्यापारी का आरोप है कि नगर निगम कर्मचारियों ने उससे जबरदस्ती मेवे लेने का प्रयास किया। पीडि़त का आरोप है कि नगर निगम के अक्सर कर्मचारी उस वसूली करने के लिए आते थे। पूरा घटनाक्रम अंबेडकर पार्क के पास गोमती पुल का बताया जा रहा है। ट्रैक्टर के साइलेंसर से उसे पीटा भी गया है।

k3
बिना नंबर के चल रहा था नगर निगम का ट्रैक्टर, लोगों की भीड़ ने रोका- फोटो सोशल मीडिया

 

ये नजारा गोमती नदी पुल पर गुजर रहे नागरिकों ने भी ने भी देखा। कुछ सजग नागरिकों ने बीच बचाव का प्रयास भी किया। इस दौरान कश्मीरी व्यापारी ने बताया कि वह मेवे बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। अक्सर नगर निगम के कर्मचारी उसे परेशान करते हैं यहां तक कई बार उससे अवैध धन उगाही भी की गई है। फिलहाल मामले का पुलिस ने संज्ञान लिया है लेकिन अभी इस संबंध में कोई अधिकाारिक बयान नहीं जारी किया गया है। 

k4
कश्मीरी व्यापारी से हाथपाई करने वाला नगर निगम कर्मचारी जो हाथ में अपने ट्रैक्टर का साइलेंसर लिये है। कश्मीरी नागरिक का आरोप है कि इसी साइलेंसर से उसको पीटा गया है।- फोटो सोशल मीडिया

 

 

ये भी पढ़े:- लोकसभा में घुसपैठ करने वाले सागर शर्मा की कुंडली खंगालने दिल्ली से लखनऊ स्पेशल टीम रवाना, परिजनों से करेगी पूछताछ

संबंधित समाचार