सरकार की योजनाएं 2024 में दिलाएंगी 400 पार का लक्ष्य : पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश त्यागी
भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई कार्याशाला
अमरोहा, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला नमो ऐप अभियान के संबंध में विस्तार से बताया गया।
कार्याशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश त्यागी ने बताया कि नमो ऐप के माध्यम से सभी को कार्यक्रम के फोटो अपलोड करने हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार की केंद्र तथा प्रदेश की विकास कार्यों की उपलब्धियां के बारे में बताते हुए कहा कि भाजपा की नीति नीयत एवं निर्धारण साफ है। सबका साथ-सबका विकास तथा सबका विश्वास। उन्होंने बताया कि नीति नीयत निर्धारण का मतलब है कि किसी के साथ भेदभाव न करके सबको विकास की मुख्य धारा में जोड़ना और गरीब को उसका लाभ पहुंचाना ही भारतीय जनता पार्टी की नीति है।
उन्होंने बताया कि गरीब, मजदूर, किसान गरीब का कल्याण तथा महिला सशक्तिकरण ही भारतीय जनता पार्टी को 2024 में 400 पार का लक्ष्य प्राप्त करने में सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि भाजपा ने राम मंदिर का निर्माण होना, धारा 370 तथा 35ए को समाप्त कर एक प्रधान एक निशान एक विधान लागू कर हर क्षेत्र में विकास किया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, ब्लॉक प्रमुख गुरेंद्र सिंह ढिल्लो, नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन, ऋषिपाल, जिला पंचायत सदस्य भगवान सिंह चौहान, शीशराम सिंह यादव, पवनीत कुमार, भूप सिंह बेनीवाल, पूरन सिंह, रमेश कलाल, सतीश अग्रवाल, तेजपाल सिंह, हरीशवीर चौधरी, हरज्ञान सिंह प्रजापति, विकास बाबू प्रजापति, विनोद प्रजापति, उषा शर्मा व चंद्रभान भाटी शामिल रहे।
ये भी पढ़ें : अमरोहा : कर्ज में डूबे इन्वर्टर-बैटरी कारोबारी ने फंदे पर झूलकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
