भाजपा कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर किया उपराष्ट्रपति का स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार । उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का रविवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर भव्य अगवानी किया । भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान में की गई नई पहल के अनुसार पार्टी को समर्पित अत्यंत वरिष्ठ शिवकुमार, इंद्रा वाजपेयी, जी.एन सेठ, मनोहर सिंह, विनोद बाजपेई और रमेश तूफानी ने वरिष्ठ नेता गणों के साथ उपराष्ट्रपति का एयरपोर्ट पर स्वागत किया। पार्टी द्वारा प्रदान किए गए इस अवसर के लिए सभी अत्यंत साहित्य और गौरवान्वित थे कि भारतीय जनता पार्टी में ही ऐसा संभव है कि देश के उपराष्ट्रपति के एयरपोर्ट स्वागत प्रोटोकॉल में सामान्य कार्यकर्ताओं को अवसर दिया गया।
 

संबंधित समाचार