बदायूं: कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण करने पर भड़की भाकियू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फोटो- भाकियू की पंचायत को संबोधित करते मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना।

बदायूं, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन ने सदर तहसील में कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित की जा रही किसानों की जमीन के बारे में आक्रोश व्यक्त किया। पंचायत में किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि पहले गंगा एक्सप्रेस-वे के नाम पर किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया अब सरकार कॉरिडोर के नाम पर जमीन अधिग्रहित कर रही है। पंचायत के बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के चलते सदर तहसील क्षेत्र के गांव औरंगाबाद की पार्क में भारतीय किसान यूनियन की पंचायत आयोजित की गई। पंचायत को संबोधित करते हुए मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि सदर तहसील क्षेत्र के गांव घटपुरी, औरंगाबाद माफी, थरा गांव की हजारों बीघा जमीन कॉरिडोर के लिए अधिग्रहण की गई है। इससे किसानों के पास आने वाले समय में फसल उगाने के लिए जमीन नहीं बचेगी।

मंडल प्रवक्ता ने कहा कि सरकार ने इससे पहले गंगा एक्सप्रेस-वे के नाम पर किसानों की जमीन अधिग्रहित की थी अब कॉरिडोर के नाम पर जमीन छीनने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार देश में किसान को खत्म करने का कार्य कर रही है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामशंकर शंखधार, जिला प्रमुख महासचिव नरेंद्र कुमार सक्सेना, सहसवान तहसील प्रभारी हरचरण लाल वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर अजय पाल सिंह, सदर तहसील अध्यक्ष ठाकुर अर्जुन सिंह ने संयुक्त रूप से पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के तानाशाही रवैये से किसान डरने वाले नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- बदायूं: फाइनेंस कंपनी के मालिक और उसकी पत्नी पर FIR, युवक की मौत पर परिजनों ने किया था हंगामा...जानें मामला

संबंधित समाचार