बदायूं: आठ लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
मुखबर की सूचना पर शनिवार देर रात गांव पेपल के पास बरखेड़ा मोड़ से किया गिरफ्तार
DEMO IMAGE
वजीरगंज, अमृत विचार। एसएसपी के आदेश पर मादक पदार्थ तस्करी के गिरोह के खिलाफ थाना वजीरगंज पुलिस की कार्रवाई जारी है। शनिवार रात एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 60 ग्राम मार्फिन (स्मैक) बरामद हुई। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 8 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने जेल भेज दिया।
मुखबिर से सूचना मिलने पर वजीरगंज के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ आंवला-बिसौली मार्ग स्थित गांव पेपल के पास बरखेड़ा मोड़ पर पहुंचे। जहां से एक युवक को पकड़ा। युवक ने अपना नाम गांव बरखेड़ा निवासी रामकिशन पुत्र चंद्रपाल बताया। उसके पास से स्मैक बरामद हुई।
आरोपी ने बताया कि कुछ लोग सस्ते दामों पर बरेली स्थित रेलवे स्टेशन के पास स्मैक बेचते हैं। जहां से वह स्मैक खरीदता है और रामपुर, संभल आदि जिलों में ले जाकर ढाबे व ट्रक चालकों को बेचता है। गिफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक के साथ उपनिरीक्षक संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल राधेरमन, कांस्टेबल अंकित कुमार रहे।
यह भी पढ़ें- बदायूं: कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण करने पर भड़की भाकियू
