मेक्सिको: गुआनाजुआतो में क्रिसमस पार्टी के दौरान गोलीबारी, 16 लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के उत्तर-मध्य राज्य गुआनाजुआतो के साल्वाटियेरा शहर में रविवार तड़के एक क्रिसमस पार्टी के दौरान बंधूकधारियों के हमले में 16 लोगों की मौत हो गई। अभियोजकों ने यह जानकारी दी। राज्य अभियोजकों ने यह भी बताया कि सलामांका शहर में गोलीबारी में चार अन्य लोगों की भी मौत हुई। हालांकि, उन्होंने हमले की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पीड़ित 'पोसाडा’ नामक क्रिसमस पार्टी के बाद एक कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल रहे थे, तभी बंदूकधारियों ने उन पर गोलियां चला दीं। शहर में ‘जलिस्को कार्टेल’ और ‘सिनालोआ कार्टेल’ द्वारा समर्थित स्थानीय गिरोहों के बीच वर्चस्व की लड़ाई को लेकर खूनी संघर्ष लंबे समय से चल रहा है। 

ये भी पढे़ं- Dawood Ibrahim: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम अस्पताल में भर्ती, सोशल मीडिया पर कराची में जहर दिए जाने का दावा

 

संबंधित समाचार