खेत की रखवाली कर रहे किशोर की तालाब में डूबकर मौत
हसनपुर/अमरोहा, अमृत विचार। खेत पर रखवाली कर रहे किशोर की तालाब में डूबकर मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक कक्षा आठ का छात्र था। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर निवासी विजेंद्र ने हसनपुर निवासी राहत खान के …
हसनपुर/अमरोहा, अमृत विचार। खेत पर रखवाली कर रहे किशोर की तालाब में डूबकर मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक कक्षा आठ का छात्र था।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर निवासी विजेंद्र ने हसनपुर निवासी राहत खान के फार्म हाउस पर बटाई पर जमीन ले रखी है। जिसमें धान की खेती हो रही है। खेत की रखवाली करने के लिए शुक्रवार को विजेंद्र के पुत्र प्रशांत व उसका छोटा भाई रोहित गए थे।
दोपहर लगभग 2 बजे के करीब रोहित के मुताबिक प्रशांत को ऐसा लगा जैसे कोई उसे तलाब की तरफ खींच रहा है और वह तालाब में डूब गया। रोहित के बचाने के बाद भी प्रशांत नहीं बच पाया।रोहित ने घर पर आकर इस बात की सूचना अपने परिजनों को दी।
परिजनों ने तालाब पर जाकर देखा,तो प्रशांत मृतक पड़ा था।परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मृतक प्रशांत के शव को घर ले आए और बिना किसी कानूनी कार्यवाही के अंतिम संस्कार कर दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक प्रशांत गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था।मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
