बरेली: मां ने डांटा तो छात्र ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्कूल जा रहे छात्र को उसकी मां ने डांट दिया तो उसने स्कूल जाते समय जहर खा लिया। स्कूल गेट पर जब चौकीदार ने उसे बदहवास हालत में देखा तो परिजनों को जानकारी दी। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

16 वर्षीय शेखर पुत्र वेदपाल कस्बा के एक इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र है। बताया जा रहा है कि आज सुबह उसकी मां ने उसे किसी बात को लेकर डांट दिया जिसके बाद वह स्कूल चला गया। वहीं चौकीदार ने उसे बदहवास हालत में स्कूल गेट के पास पड़ा हुआ देखा तो इसकी जानकारी परिवार को दी। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये भी पढे़ं- बरेली: लाभांश नहीं बढ़ा तो कोटेदार एक जनवरी से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

 

 

संबंधित समाचार