मीरजापुर: समूह की महिला हुई लापता, पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मीरजापुर। जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव निवासिनी एक समूह में कार्य करने वाली महिला अचानक लापता हो गई है। इस संबंध में महिला के पति ने राजगढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दिए गए तहरीर में महिला के पति मनोज कुमार ने बताया है कि 17 दिसंबर को उनकी पत्नी समलावती देवी राजगढ़ ब्लॉक पर समूह में गई थी, जो तभी से वापस घर नहीं आई।

बहुत खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चला है, उसका मोबाइल भी बंद बता रहा है। काफी खोजबीन करने के बाद जब पता नहीं चला तो महिला के पति मनोज कुमार ने सोमवार को राजगढ़ थाने में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर लेकर  छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़ें -Video - डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले - एसजीपीजीआई में आग लगने की होगी जांच

संबंधित समाचार