अयोध्या: सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत 200 से अधिक वाहनों में लगवाए गए रेडियम टेप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़े के चौथे दिन रौजागांव स्थित बलरामपुर चीनी मिल में अभियान चलाकर गन्ना ढुलाई का कार्य कर रहे ट्रैक्टर ट्रालियों समेत विभिन्न वाहनों पर रेडियम टेप लगवाया गया। अभियान के तहत सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन विश्वजीत प्रताप सिंह के नेतृत्व में 200 से अधिक वाहनों पर रेडियम टेप लगवाया गया।

उन्होने वाहन चालकों को जागरूक करते हुए कहा कि रेडियम टेप कोहरे में सड़क हादसों को टालने में सहायक हैं। आरटीओ प्रवर्तन प्रवीण सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने से बचें, धीमी या औसत गति पर चले तथा अगले वाहन से निर्धारित दूरी बनाकर रखें। कोहरे में ड्राइविंग करते समय संगीत बन्द कर दें।

शीत ऋतु में कोहरे व धुंध को दृष्टिगत रखते हुए जिले की समस्त चीनी मिलों में प्रयुक्त होने वाले वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप लगवाये गये। अब तक 1223 गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाया गया है। अभियान में यात्रीकर अधिकारी संदीप चौधरी, मुख्य गन्ना प्रबन्धक दिनेश सिंह, विकास सिंह, उप गन्ना प्रबन्धक अजीत राय, उपेन्द्र कुमार पाठक आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: दो मरीजों की मौत पर नाराज हुए सीएम योगी, SGPGI में आग की घटना का लिया संज्ञान

संबंधित समाचार