प्रयागराज: डभौरा रेलवे स्टेशन के समीप पटरी से चोरों ने निकाली पेंड्रोल क्लिप, गुजर गईं कई ट्रेनें, हो सकता था बड़ा हादसा
नैनी, प्रयागराज। प्रयागराज मंडल में डभौरा रेलवे स्टेशन के समीप चोरों ने सोमवार को पटरियों की पेंड्रोल क्लिप चोरी की नीयत से निकाल ली। करीब डेढ़ सौ मीटर तक रेल की पटरी से पेंड्राल क्लिप निकाल ली गई। इसकी जानकारी रेलवे को नहीं हो सकी। इसके कारण तीन ट्रेनें इस लाइन से होकर गुजर गई।
गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। प्रयागराज रेल मंडल के इंजीनियरिंग विभाग ने इसकी शिकायत मानिकपुर आरपीएफ के अलावा डभौरा पुलिस से की है। जानकारी के मुताबिक डभौरा और कटैया डांड़ी रेलवे स्टेशन के बीच रेल की पटरी से करीब डेढ़ सौ मीटर तक पेंड्राल क्लिप उचक्कों ने चोरी कर लिया। इसकी जानकारी ट्रैक मैनों से हुई थी।
सूत्रों की माने तो पेंड्राल क्लिप गायब होने के बाद तीन ट्रेनें वहां से गुजर गई। गनीमत रही की कोई हादसा नहीं हुआ अन्यथा भारी जानमाल का नुकसान हो सकता था। बताया जाता है की क्लिप चोरी की यह घटना पांच दिनों में तीन बार हो चुकी है। डभौरा पुलिस से भी मामले की शिकायत की गई है, लेकिन अभी कोई पकड़ में नहीं आ सका है।
एक दर्जन से अधिक लोगों को उठाकर पूछताछ
पुलिस और आरपीएफ अपने तरीके से मामले का खुलासा करने में लगी हुई है। हालांकि बताया जाता है मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पकड़े गये युवकों में कुछ डभौरा के है और कुछ यूूपी की बताये जा रहे है। फिलाहल आरपीएफ ने अभी गिरफ्तारी की बात नहीं की है।
पेंड्रोल क्लिप चोरी की दो घटनाएं हुईं हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एसके राठी, आरपीएफ इंस्पेक्टर, मानिकपुर
यह भी पढ़ें: अयोध्या: प्रदेशीय स्कूली वॉलीबॉल अंडर-14 टीम घोषित, 22 दिसंबर को भूवनेश्वर के लिए होगी रवाना
