अयोध्या: प्रदेशीय स्कूली वॉलीबॉल अंडर-14 टीम घोषित, 22 दिसंबर को भूवनेश्वर के लिए होगी रवाना
अयोध्या। डॉ. अंबेडकर राज्य विद्यालयीय क्रीड़ा संस्थान ने शुक्रवार को उप्र की राष्ट्रीय विद्यालयीय वॉलीबॉल अंडर-14 बालक व बालिका टीम की घोषणा की है। ये टीम भुवनेश्वर में 22 दिसम्बर से होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी नरेन्द्र पाल ने बताया कि चयनित उप्र टीम 19 दिसम्बर को रवाना होगी।
बालक टीम में गोरखपुर के सार्थक यादव, शिवम राय, युवराज प्रताप सिंह, लखनऊ के कार्तिक सहरावत, अभिषेक यादव, आर्यन भारद्वाज, अप्रतिम भदौरिया, शेख हमदाम, बरेली के जैनुल अबादीन, आगरा के आर्यन गंगवार, बस्ती के आफताब शामिल हैं।
बालिका टीम में गोरखपुर की अनुष्का, निशा, दीक्षांशी, गायत्री, शिफा, बबली, सोनम, रनिका, सहारनपुर की सादिया, प्रयागराज की काजल भदौरिया, बरेली की उमरा व विन्ध्याचल की कनिका चयनित हुई हैं। सिद्धार्थ नगर के रत्नेश सिंह, गोण्डा के राजन सिंह व हापुड़ की पूजा राय टीम कोच व मैनेजर होंगी।
यह भी पढ़ें: कौशांबी: करोड़ों की कीमती जमीन पर भू माफियाओं ने कर लिया कब्जा, हो रही प्लाटिंग, अधिकारी अनजान!
