बरेली: जिला अस्पताल में मरीजों की उमड़ी भीड़, घंटों पर्चा बनाने के लिए खड़े रहे मरीज...बुखार और त्वचा रोगी अधिक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल व 300 बेड अस्पताल में रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को अस्पताल में मरीजों की जमकर भीड़ रही। सुबह होते ही पर्चा बनवाने व ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन शुरू हो गई, जिसके बाद लोगों को काफी घंटे पर्चा बनाने के लिए खड़े रहना पड़ा। जिसके बाद किसी तरह से मरीजों को इलाज मिल सका। पूरे दिन अस्पताल में मरीजों की जबरदस्त भीड़ रही।

सोमवार को जिला अस्पताल व 300 बेड अस्पताल में कुल 1973 मरीज इलाज के लिए आए, जिसमें 1600 के करीब मरीजों को जिला अस्पताल में इलाज दिया गया। विभागीय आंकड़ों के अनुसार मौसम में ठंड का असर बढ़ने से त्वचा और बुखार रोगियों की संख्या अधिक रही।

यह भी पढ़ें- बरेली: फैक्ट्री से उड़ रही राख को जल्द बंद कराने की व्यापारियों ने की मांग, सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार