बरेली: मल्टी पैरा मॉनिटर से चंद मिनट में होगी बच्चों की जांचें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गंभीर अवस्था में भर्ती होने वाले बच्चों की जांच के बाद शुरू हो सकेगा इलाज

बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती होने वाले गंभीर बच्चों को बेहतर इलाज देने के लिए मल्टी पैरा मॉनिटर लगाए गए हैं। इससे वार्ड में भर्ती होने वाले बच्चों की कई महत्वपूर्ण जांचे चंद मिनटों में हो जाएंगी। सोमवार को वार्ड में इनको इंस्टाल भी कर दिया गया। स्टाफ को इनके संचालन का प्रशिक्षण पहले ही दिया जा चुका है।

क्या होता है मल्टी पैरा मॉनिटर
जिला अस्पताल की एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों को त्वरित इलाज मिले इसके लिए मल्टी पैरा मॉनिटर लगा दिए गए हैं। बेड पर बच्चे के लेटने के दौरान ही मॉनिटर में लगे सेंसर युक्त लीड बच्चे के हाथ और सीने पर लगाई जाएंगी जिससे बच्चे के शरीर के तापमान, ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन के स्तर समेत अन्य जांचें एक बार में ही हो जाएंगी। जिससे बच्चे की रिपोर्ट देखकर फौरन उसका इलाज शुरू करा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- 

संबंधित समाचार