बरेली: पुरानी पेंशन के लिए 24 को एमबी इंटर कॉलेज में जुटेंगी प्रदेश की महिलाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पुरानी पेंशन के लिए संघर्षरत अटेवा (ऑल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन) 24 दिसंबर को मनोहर भूषण इंटर कालेज में प्रदेशस्तरीय महिला सम्मेलन कर रही है। इसमें प्रदेश भर से महिलाएं जुटेंगी और नई पेंशन का विरोध करते हुए पुरानी पेंशन पाने की हुंकार भरेगी।

सम्मेलन की तैयारी को धार देते हुए नवाबगंज ब्लाक में महिला सम्मेलन की तैयारियों के साथ- साथ शैक्षिक संगोष्ठी की गई। वीरेंद्र गंगवार ने कहा कि अटेवा पेंशन बचाओ मंच कई वर्षों से देश भर में शिक्षकों ,कर्मचारियों, अर्धसैनिक बलों एवं सैनिकों की पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष कर रहा है। इसमें सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अटेवा पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाल होने तक संघर्ष को जारी रखने का संकल्प लिया।

अटेवा जिला संयोजक डॉ मुनीष कुमार गंगवार ने 24 दिसंबर को होने वाले अटेवा महिला जिला सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए मातृशक्ति का आवाह्न किया। मंडल अध्यक्ष जगदीश गंगवार ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व पुरानी पेंशन बहाली को आंदोलन को तीव्र किया जाएगा एवं शिक्षक और कर्मचारी वोट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम का नारा बुलंद करेगा। कार्यक्रम में हेमपाल गंगवार, रूप किशोर,अनिल कुमार गंगवार, सौरभ गुप्ता,मधुरेश दीक्षित,रवि शंकर रस्तोगी, नीतू गंगवार ,पुष्पा गंगवार, नरदेव समेत अन्य मौजूद रहे।

माता काली के दरबार में पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं चखा प्रसाद
भूता, अमृत विचार: लीभीत में बीसलपुर क्षेत्र के सोराह और खकूमा गांव के बीच स्थित माता काली के दरबार में सोमवार को वार्षिक पूजा अनुष्ठान हुआ।जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने निर्माणाधीन 101 फीट ऊंचे मंदिर में माता काली पूजा अर्चना की। दोपहर एक बजे से भंडारे का आयोजन शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।देर रात तक श्रद्धालु माता के भजनों पर झूमते रहे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम की देखरेख के लिए सेवादार और स्थानीय पुलिस मौजूद रही।

बीमारी से तंग महिला फंदे से लटककर दी जान
भोजीपुरा, अमृत विचार: एक महिला ने बीमारी से तंग आकर फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस पंचायत नामे की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के भिजवाया है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव अटापट्टी जनूबी निवासी भगवान दास की पत्नी गीता देवी (40) लम्बे समय से बीमार चल रही थी। सोमवार को दोपहर एक बजे परिवार के लोग खेत गए हुए थे, इसी बीच उसने कमरे में छत के कुंदे के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। करीब दो बजे उसका पति आया तो पत्नी को आवाज दी। लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। तब उसने कमरे का दरवाजा खोला तो पत्नी को फंदे पर लटकता देख होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस और मृतका के मायके वाले भी आ गए। एसआई संजय सिंह ने पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को सीलकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।

बीडीसी सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन
कैंट, अमृत विचार : प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत शुक्ला के आवाहन पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सोमवार को ब्लॉक कार्यालय क्यारा पहुंचकर बीडीओ क्यारा को मुख्यमंत्री के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। बीडीसी सदस्यों ने ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा है, कि शासन की ओर से 2 वर्ष पहले जारी किए गए शासनादेश को लागू न किए जाने से बीडीसी सदस्यों को वंचित रखना निराशा जनक है। मनरेगा में कराए जाने वाले कार्यों और अन्य सरकारी योजनाओं में भागीदारी कर शामिल करने समेत अपनी अन्य मांगे रखी। इस मौके पर प्रदेश मंत्री गोपेंद्र पाल सिंह, मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार, जिला अध्यक्ष राम बहादुर साहू, ब्लॉक अध्यक्ष मुसर्रत अली, क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र सोनकर, राजा पंडित, मोहित मिश्रा, प्रमोद पाराशरी, सुरजीत समेत तमाम बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।

चोरी की मोबाइल के साथ एक गिरफ्तार
आंवला, अमृत विचार: करीब छह माह पूर्व एक घर से चोरी हुए 3 मोबाइल और 12 हजार की नकदी के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का खुलासा करने का दावा किया है। नगर के मोहल्ला पक्का कटरा निवासी राजेश सक्सेना के घर से 7 जून की रात को तीन मोबाइल और 12 हजार की नकदी चोरी हो गयी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं पुलिस ने सोमवार को स्टेशन रोड तिराहा स्थित ढाबे के समीप से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम नाजिर हुसैन निवासी मकान संख्या एल 207 गली नम्बर 06 गौतम बिहार थाना उस्मानपुर दिल्ली बताया है। अभियुक्त के पास से राजेश सक्सेना के घर से चोरी किया गया एक मोबाइल बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर आंवला राजकुमार शर्मा ने बताया कि अभियुक्त को न्यायालय में पेश करके जेल भेजा है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान सौंपी चाबियां
मीरगंज, अमृत विचार: विकास खंड के गांव कपूरपुर और समसपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। संकल्प यात्रा के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, मण्डल अध्यक्ष तेजपाल फौजी रहे। मुख्य अतिथि का दोनों गावों में प्रधानों हरीश लोधी राजपूत एवं गुड्डू वर्मा ने फूल मालाओं से स्वागत किया।स्कूली बच्चों ने संस्कृति कार्यक्रम कर अतिथियों को गदगद कर दिया।कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास की चाबियां, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना के कनेक्शन आदि वितरित किए गए। इस दौरान राजू भारती,नरेंद्र गंगवार नेहरू, रमेश कुर्मी, यशवंत चौधरी, प्रिंसी चौहान, संजू बाल्मीकि, सहित तमाम अधिकारी कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: रिक्शा चालक ने बच्चे से किया कुकर्म, लोगों ने की पिटाई, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार