Unnao News: हत्यारे बेटे ने मां के साथ किया आत्मसमर्पण, पिता की गोली मारकर की थी हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में हत्यारे बेटे ने मां के साथ आत्मसमर्पण किया।

उन्नाव में हत्यारे बेटे ने मां के साथ आत्मसमर्पण किया। सूत्र बताते है कि पुलिस मामले को रात से दबाए रही और गुड वर्क के प्रयास जुटी थी।

उन्नाव, अमृत विचार। गुड वर्क के तमगा तलाशने में जुटी पुलिस को उस समय हताशा हांथ लगी जब शहर के राम नगर मोहल्ले में पिता की गोली मारकर हत्या करने वाले बेटे ने मां के साथ चौकी पहुंच कर गुनाह कबूल कर लिया। सूत्र बताते है कि पुलिस मामले को रात से दबाए रही और गुड वर्क के प्रयास जुटी थी। इसी बीच मामला चर्चा में आने से सारा मामला खुल गया। हालाकि आत्म समर्पण की बात की पुष्टि करने को कोई तैयार नहीं है

बता दे शहर के राम नगर मोहल्ले में शिव नगर के रहने वाले पवन यादव का कूड़े के ढेर में शव मिला था। जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तो दिवंगत पवन के शरीर में दो गोलियां फंसी  मिली और दो शरीर के पार निकल गई थी।

दूसरी पत्नी जमुना की तहरीर पर पहली पत्नी नीलम उसके बेटे प्रदीप पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। सूत्र बताते है कि बढ़ते दबाव को देखते हुए आरोपी प्रदीप और उसकी मां नीलम ने किला चौकी सरेंडर कर दिया था। हालाकि पुलिस अभी  भी आत्म समर्पण की पुष्टि नहीं कर रही है।

ये भी पढ़ें- Unnao News: रंगदारी न देने पर बदमाश ने बैटरी दुकानदार पर झोंका फायर, घटना CCTV में कैद

संबंधित समाचार