मुरादाबाद : कटघर पुलिस ने सात आरोपियों के विरुद्ध की गैंगस्टर की कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। एसएसपी हेमराज मीना के निर्देश पर कटघर पुलिस ने दो अलग अलग गैंगस्टर के मुकदमे दर्ज करते हुए सात आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की है। एसएसपी हेमराज मीणा के आदेश पर इंस्पेक्टर कटघर तेजवीर सिंह द्वारा गौकशी करने वाले गैंगलीडर थाना कटघर के इलाके गांव देवापुर निवासी 30 वर्षीय सलमान सदस्यों नूर मोहम्मद  और 27 साल के अनीस पर गैंगस्टर की कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों तीनो गैंगस्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था लेकिन अब तीनों जमानत पर छूट चुके हैं। इसके अलावा लोगो को डरा धमकाकर उनमें अपना भय कायम रखने वाले चार बदमाशो पीतल नगरी निवासी 22 वर्षीय रचित नकुल उर्फ आदित्य , सुभाष , के साथ थाना मुगलपुरा के इलाके गुड़िया मौहल्ला निवासी 25 साल के सौरभ शर्मा पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया है।

इंस्पेक्टर कटघर ने दर्ज किए गए इस मामले में बताया गैंगलीडर रचित और नकुल उर्फ आदित्य जमानत पर जिला कारागार से छूट चुके हैं और सुभाष और सौरभ शर्मा अभी जिला कारागार में ही बंद है । जमानत पर छुटे दोनो आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा । इन चारों बदमाशों पर अवैध तरीके से लोगो को डरा धमकाकर धन अर्जित किए जाने के साथ अन्य अपराधों को अंजाम दिए जाने की बात कही गई हैं।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : धार्मिक स्थल पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस ने भांजी लाठियां

संबंधित समाचार