मुरादाबाद : धार्मिक स्थल पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस ने भांजी लाठियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

थाना मुंडापांडे के ग्राम रौण्डा झौण्ड़ा गांव में पुलिस ने किया लाठी चार्ज

मुरादाबाद,अमृत विचार। मुंडा पांडे थाना क्षेत्र के रौंडा-झोंडा गांव में धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर दो पक्षों में मंगलवार को फिर विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव में जमकर लाठी भांजी। क्राइम इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार शर्मा भी मौके पर मौजूद है। सात ही एसडीएम सदर और सीओ मौके पर पहुंच गए हैं।

मंगलवार से पहले भी इसी गांव में संबंधित धार्मिक स्थल को लेकर काफी विवाद हुआ था। गांव में पूरे दिन एक प्लाटून पीएसी लगी रही थी। सीओ ठाकुरद्वारा राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में तीन थाने की पुलिस भी लगी रही थी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: लापरवाही बरतने के आरोप में मूंढापांड़े थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

संबंधित समाचार