बरेली: इंस्टीट्यूट आफ डेंटल साइंसेज में किया गया वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट आफ डेंटल साइंसेज बरेली द्वारा बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी व डेंटल हाइजीनिस्ट की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन किया गया। सरकार द्वारा जारी कोरोना नियमों के अनुसार परीक्षाओं की गाइडलाइन का विशेष ध्यान रखा गया। सभी छात्रों ने हाथ सैनिटाइज किए। साथ ही मास्क लगाना व उचित दूरी …

बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट आफ डेंटल साइंसेज बरेली द्वारा बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी व डेंटल हाइजीनिस्ट की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन किया गया। सरकार द्वारा जारी कोरोना नियमों के अनुसार परीक्षाओं की गाइडलाइन का विशेष ध्यान रखा गया। सभी छात्रों ने हाथ सैनिटाइज किए। साथ ही मास्क लगाना व उचित दूरी का ध्यान रखा गया।

हर साल की तरह नकल विहीन परीक्षा कराना मूल उद्देश्य था। सभी परीक्षा अधीक्षकों तथा परीक्षा कक्ष निरीक्षकों को नकल विहीन परीक्षा कराने हेतु विशेष प्रशिक्षण दिया गया था। विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुनील आर पानट अपने कक्ष से परीक्षा कक्ष की सीसीटीवी कैमरे द्वारा सघन निगरानी करते रहे। संस्थान के प्रो. वाइस चांसलर डॉक्टर अशोक अग्रवाल ने सभी व्यवस्थाओं का खुद जायजा लिया और वह परीक्षा व्यवस्थाओं से संतुष्ट भी नजर आए।

संबंधित समाचार