अभिनंदन नाथ मंदिर के वार्षिकोत्सव पर निकली शोभायात्रा, विधि - विधान से हुआ पूजन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। रामनगरी स्थित जैन धर्म के तीर्थंकर भगवान अभिनंदन नाथ के मंदिर के जीणोद्धार का वार्षिक उत्सव श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।
     
मंगलवार प्रातः रायगंज स्थित भगवान आदिनाथ की 31 फुट ऊंची उतंग प्रतिमा का गणनी प्रमुख आर्यिका ज्ञानमती माता व आर्यिका चंदनामती माता के सानिध्य में स्वामी रविन्द्र कीर्ति ने विधि विधान से भगवान का अभिषेक व शांतिधारा कराई। इसके बाद अशर्फी भवन के निकट स्थित अभिननंदन नाथ भगवान के जन्मस्थान स्थल पर बने मन्दिर में पूजा विधान किया गया। रायगंज जैन मंदिर से एक शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा में भगवान को रथ पर विराजमान कर बैंडबाजों की धुन के साथ यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर पहुचीं। जहां भगवान का पंचामृत से अभिषेक, पूजा,आरती हुई। 

इस मौके पर अमरचंद जैन, जीवन प्रकाश जैन, केवलचंद जैन, ऋषभ जैन, शौरभ जैन, तेजकुमार जैन, सनत जैन, पंकज जैन, घललन जैन, मनोज जैन, अतुल जैन, राजू जैन मौजूद रहे। शोभायात्रा में लखनऊ, बाराबंकी, फतेहपुर,महमूदाबाद से भी समुदाय के लोगों ने सहभागिता की।

ये भी पढ़ें -काशी में बन रहा राम दरबार, 22 जनवरी को मनेगा त्यौहार

संबंधित समाचार