काशी में बन रहा राम दरबार, 22 जनवरी को मनेगा त्यौहार
वाराणसी, अमृत विचार। काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री के पल के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर तैयार हो रहा है। जिसका उद्घाटन 22 जनवरी को बहुत ही भव्य तरीके से किया जाएगा। उद्घाटन के लिए सैकड़ो विद्वानों को निमंत्रण दिया गया है। इसके साथ ही राम दरबार के लिए जगह-जगह से राम से संबंधित चीजों को मनाया जा रहा है। इससे काशी भी कहां अछूता रहने वाला है। यहां के कलाकारों द्वारा काष्ठ कला द्वारा राम का दरबार बनाया जा रहा है, बनने के साथी किसको रंग रोगन कर फाइनल टच देकर अयोध्या भेजा जा रहा है। जो अयोध्या राम मंदिर में लोगों के दर्शनार्थ रखा जाएगा।
भदैनी क्षेत्र स्थित लोलार्क कुंड के पास काष्ठ कलाकार शुभी अग्रवाल ने बताया कि हम लोगों के लिए बहुत ही खुशी की बात है। हम लोग 22 जनवरी को एक त्यौहार की तरह मनाएंगे। जब भगवान का अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए जितनी भी राम कथा से संबंधित प्रसंग है उससे संबंधित काष्ठ कला के द्वारा हम लोग उकेरने का काम कर रहे हैं। भगवान श्री राम के वन गमन से लेकर सीता हरण राम राज्याभिषेक सहित अन्य प्रसंगों को उकेरा जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक हम लोग 52 कास्ट कल से चित्र बनाकर अयोध्या भेज चुके हैं। इस पर हम लोग पिछले 3 सालों से कार्य कर रहे हैं। जिसको हम लोग भेजेंगे जो वहां पर जाकर सजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पर लगभग सभी कार्य पूर्ण हो गए हैं और उन्हें बनाने के साथ भेजने का कार्य किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें -लखनऊ छावनी में कमान अस्पताल, मध्य कमान और नर्सिंग कॉलेज में दीप प्रज्ज्वलन समारोह आयोजित
