Hamirpur News: महिला अधिकारी के इशारे पर प्रोफेसर पति की कर दी पिटाई, अफसर बनते ही बदले रंग
हमीरपुर में महिला अधिकारी के इशारे पर प्रोफेसर पति की कर दी पिटाई।
हमीरपुर में महिला अधिकारी के इशारे पर प्रोफेसर पति की कर दी पिटाई। पति ने पढ़ा लिखाकर पत्नी को अधिकारी बनवाया। अफसर बनते ही रंग बदल दिए।
हमीरपुर, अमृत विचार। विकास भवन में महिला अधिकारी को कर्मचारी मित्र के साथ देख प्रोफेसर पति ने गंभीर आरोप लगाने के साथ हंगामा करना शुरू कर दिया। इस पर विकास भवन गेट पर महिला ने पुरुष मित्र के जरिए पति को पिटवा दिया। इस मामले में कोतवाली में दोनों पक्ष पहुंचे। कोतवाली में काफी देर तक बातचीत के बाद प्रोफेसर पति खुद निपटने की बात कह चला गया।
प्रोफेसर पति ने अपनी पत्नी को पढ़ा लिखाकर नौकरी दिलाई। महिला की अधिकारी की तैनाती सुमेरपुर ब्लाक में है। उसकी मित्रता वहीं के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से है। महिला अधिकारी की मित्रता से प्रोफेसर पति खिन्न चल रहा था। महिला अधिकारी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ विकास भवन अपने आफिस आई थी।
इसी बीच प्रोफेसर अपनी मां को लेकर जैसे ही विकास भवन पहुंचा तभी गेट के पास उनकी मुलाकात हो गई। पति के हंगामा कर गंभीर आरोप लगाने से नाराज महिला अधिकारी के इशारे पर कर्मचारी मित्र ने उसकी पिटाई कर दी।
कोतवाली में पहले तो पति ने मामले की शिकयात की तो पुलिस ने पिटाई करने वाले कर्मचारी को हिरासत में ले लिया, लेकिन तहरीर न देने पर उसे छोड़ दिया। इस मामले में कोतवाल अनूप सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Kanpur Farmer Suicide Case: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने किसान बाबू सिंह की बेटियों के लिए भेजी पांच लाख की चेक
