परिषदीय स्कूलों के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं, बस निखारने की आवश्यकता: बीएसए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटियाथोक /गोंडा, अमृत विचार। उच्च प्राथमिक विद्यालय इटियाथोक में मंगलवार को आयोजित पीटी कला डिस्प्ले कार्यक्रम में बच्चों ने पीटी विगनिंग टू बम्बू प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों के प्रदर्शन से अभीभूत बीएसए ने कहा कि परिषदीय स्कूलों के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें बस निखारने की आवश्यकता है। 

इटियाथोक ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय इटियाथोक में मंगलवार को आयोजित पीटी डिस्प्ले कार्यक्रम का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद यादव व डॉयट प्राचार्य अतुल तिवारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। स्कूल के बच्चों ने माता सरस्वती की वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। 

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शोभा जैक्शन के निर्देशन में बच्चों ने पीटी विगनिंग टू बम्बू प्रस्तुत किया जिसकी खूब सराहना हुई। कार्यक्रम में बच्चों ने योगा डांस व देश गीत समेत अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेम चंद यादव ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालयों में अच्छी अच्छी प्रतिभाएं उपस्थित हैं। 

कार्यक्रम देखकर यह लगा कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में प्रतिभा भरी पड़ी है केवल निखारने की आवश्यकता है। डॉयट प्राचार्य अतुल तिवारी ने सभी शिक्षकों से आह्वान किया सभी अपने अपने विद्यालय में नियमित पीटी अभ्यास करायें। कोतवाल अरुण कुमार त्रिगुणायत ने कहा कि पीटी द्वारा बच्चों के शारीरिक सौष्ठव में सुधार होता है और वह निरोगी रहते हैं।प्रधानाध्यापिका शोभा जैक्शन ने सभी का आभार प्रकट किया। 

कार्यक्रम का संचालन अनुराग मिश्रा ने किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान अशोक कुमार वर्मा, जितेंद्र प्रकाश मौर्य, केके सोनकर, राधे रमण यादव ,नीलम श्रीवास्तव ,गीता श्रीवास्तव ,बृजेश कुमार सरोज, देव प्रभाकर पांडे, डा अखिलेश शुक्ल ,डॉ राम राज ,तृप्ति बंसल, सुमन ,प्रेम नाथ सोनी ,महेश शुक्ल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: कोडीन युक्त खांसी के सिरप की अवैध बिक्री पर दो फर्म हुई ब्लैक लिस्ट, जानें पूरा मामला

 

संबंधित समाचार