बरेली: इलाज कराने के लिए दो घंटे लाइन में खड़ी रही मां, बच्चे की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। इलाज कराने गई दो घंटे लाइन में खड़ी रही महिला के बच्चे की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। 

बता दें, नौ महीने पहले बहन के लड़के ने अपनी मौसी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। युवती ने नौ महीने बाद एक लड़के को जन्म दिया। उसकी हालत बिगड़ने पर वह उसका इलाज कराने जिला अस्पताल में आई थी। बच्चे के उपचार के लिए पर्चा बनवाने के लिए वह दो घंटे लाइन में लगी रही। लाइन में लगे-लगे बच्चे की मौत हो गई। उसने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 

फरीदपुर में रहने वाली युवती ने बताया कि अब से नौ महीने पहले उसकी बहन बीमार हो गई थी। उसकी बहन का लड़का बहन के बीमार होने पर उसे बुला कर ले गया और उसका रेप कर दिया। थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। युवती ने दो दिन पहले एक बच्चे को जन्म दिया था।

आरोप है कि उसका बच्चा बीमार होने पर वह उसका उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल में आई थी। इस दौरान दो घंटे तक वह पर्चा बनवाने के लिए लाइन में खड़ी रही। समय पर इलाज न मिल पाने पर बच्चे की मौत हो गई।  उसे कोई देखने भी नहीं आया। इस बारे में जब सीएमओ डॉक्टर विश्राम सिंह से बात करना चाहा तो उनका फोन नहीं उठा।

यह भी पढ़ें- बरेली: जिलाधिकारी ने अपनी एवरेस्ट यात्रा पर आधारित पुस्तक उपराष्ट्रपति को की भेंट

संबंधित समाचार