रामपुर: साहब! दबंगों ने जोत दी जमीन...न्यायालय के आदेश को भी हवा में उड़ाया
रामपुर/स्वार, अमृत विचार। न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर खेत की मेढ़ तोड़ने का विरोध करने पर किसान ने दबंगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
तहसील क्षेत्र के गांव बिजारखाता निवासी मोहब्बे अली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गाटा संख्या 28/2 रकबा 0.3506 हेक्टेयर भूमि का विभाजन एसडीएम के न्यायालय में होने के पश्चात राजस्व निरीक्षक द्वारा मेढ़ डाल कर हद बंदी करा दी थी।
आरोप है आदेश पुत्र महाराज सिंह, सह खातेदार के पति अनुज कुमार ने जबरन मेढ़ तोड़ कर दबंगई के बल पर जमीन जोत दी। पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
ये भी पढ़ें:- रामपुर : सावधान! सर्दी में बरतें एहतियात, उल्टी-दस्त के मरीजों से जिला अस्पताल फुल
