रामपुर : सावधान! सर्दी में बरतें एहतियात, उल्टी-दस्त के मरीजों से जिला अस्पताल फुल
जिला अस्पताल में रोजाना 30 से 35 बच्चों में मिल रही निमोनिया की शिकायत, सर्दी आते ही अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या, 770 मरीजों की हुई ओपीडी
जिला अस्पताल के दवा कांउटर पर लगी मरीजों की भीड़।
रामपुर, अमृत विचार। सर्दी आते ही जिला अस्पताल में इन दिनों उल्टी, दस्त, जी मचलाना और सीने में दर्द उठने वाले रोगियों की संख्या में काफी इजाफा हो रहा है। ज्यादातर यह समस्या छोटे बच्चे और बुजुर्गों में देखने को मिल रही है।
मंगलवार को जिला अस्पताल में 770 मरीजों की ओपीडी हुई। जिसमें ज्यादातर मरीज खांसी, जुकाम और बुखार के रोगियों को परामर्श दिया गया। जनरल फिजिशियन डा. डीके वर्मा ने बताया कि उन्होंने 100 से अधिक रोगियों की ओपीडी की। मौसम में बदलाव और ठंडी हवा चलने के कारण लोगों में परेशानी देखने को मिल रही है। जिनको उपचार देकर दवाएं भी वितरित कीं। सात से आठ साल तक के बच्चों में निमोनिया होने की शिकायत मिली।
बाल रोग विशेषज्ञ डा. पल्लव सिंघल बताते हैं कि उन्होंने 32 बच्चों को देखा। जिनमें निमोनिया के लक्षण मिले। बच्चों को अभिभावकों को एहतियात बरतने की सलाह दी। बच्चों को स्कूल भेजते समय सिर पर टोपा, जर्सी, स्वेटर पहनाकर ही भेजें। इसके अलावा बच्चों को खास तौर पर ध्यान रखें।
ये भी पढ़ें : रामपुर : सभासद पति एवं भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, सोने की चैन भी लूट ली...चार पर रिपोर्ट
