अंबेडकरनगर: हंसवर थाने के इंस्पेक्टर ने दुकानदार से लिया 25000 रुपए रिश्वत, एसपी ने Inspector और दीवान को किया निलंबित, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ से लगाई न्याय की गुहार 

अंबेडकरनगर/लखनऊ, अमृत विचार। हंसवर थाने के इंस्पेक्टर द्वारा 25 हजार रुपए का घूस लेते वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हंसवर थाने में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर सैफुल्लाह का घूस लेते 25 हजार रुपए का सीसीटीवी फुटेज और पीड़ित द्वारा एसपी डॉ. कौस्तुभ को दिया गया शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहा है। जिसमें पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने इंस्पेक्टर सैफुल्लाह और दीवान सुरेश यादव को निलंबित कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्ष विशाल पांडेय के अधीनस्थ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ-साफ दिखाई पड़ रहा है कि हंसवर थाने में तैनात इंस्पेक्टर द्वारा पीडि़त दुकानदार से पैसा लिया जा रहा है। फुटेज में एक कांस्टेबल भी दिख रहा है। सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज के साथ वायरल शिकायती पत्र में कहा गया है कि मुंडेरा निवासी कैलास सोनी की पत्नी के नाम बैनामे की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। कब्जा हटाने के लिए कैलाश सोनी ने हसंवर थाने पर प्रार्थना पत्र दिया था।

 

मामले में हंसवर थाने के इंस्पेक्टर सैफुल्लाह द्वारा कब्जा हटवाने के लिए 50 हजार रुपए की मांग की गई। पीड़ित कैलास का आरोप है कि उसे डरा धमका कर इंस्पेक्टर सैफुल्लाह ने उससे 25 हजार रुपये ले लिए। जिसका वीडियो रिकार्डिंग उसके पास मौजूद है। पीड़ित का आरोप है कि आए दिन सैफल्लाह उसकी दुकान पर आकर धमकाते है कि बाकी पैसों की व्यवस्था करो नहीं तो उल्टा तुम्हे ही फंसा देंगे। पीड़ित ने बीते नवम्बर माह में कब्जेदारों पर दर्ज कराए मुकदमे की विवेचना किसी अन्य थाने से कराने की मांग पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ से की है। 

एसपी बोले:- एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि इंस्पेक्टर सैफुल्लाह और दीवान सुरेश यादव को निलंबित कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्ष विशाल पांडेय के अधीनस्थ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: गैंगस्टर फिरोज अहमद की 4.40 लाख 90 हजार की संपत्ति कुर्क, डीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई

संबंधित समाचार