Hamirpur Crime: जुएं के फड़ पर चली गोली, पास खड़े अधेड़ की जांघ में धंसी, घायल का चल रहा इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में जुएं के फड़ पर चली गोली।

हमीरपुर के कोतवाली के औंता गांव में जुएं के फड पर दो जुआरियों के बीच विवाद हो गया। इस बीच चली गोली से एक अधेड़ घायल हो गया। गोली अधेड़ की जांघ को चीरते हुए निकल गई। वहां मौजूद लोगों ने जब खून बहता देखा तो आनन फानन सीएचसी पहुंचाया गया।

हमीरपुर, अमृत विचार। कोतवाली राठ के औंता गांव में जुएं के फड पर दो जुआरियों के बीच विवाद हो गया। इस बीच चली गोली से एक अधेड़ घायल हो गया। गोली अधेड़ की जांघ को चीरते हुए निकल गई। वहां मौजूद लोगों ने जब खून बहता देखा तो आनन फानन सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

कोतवाली क्षेत्र के औंता गांव में इस समय वार्षिक मेला चल रहा है। मंगलवार की शाम करीब 4 बजे हरदौल लाला स्थान के पास जुआं का फड़ चल रहा था। इसी दौरान गांव के मुन्ना यादव (55) पुत्र ग्यासी लाल घूमते हुए वहां से निकला। बताया जाता है कि दो जुआरियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसी दौरान एक युवक ने तमंचे से गोली चला दी।

गोली वहां से गुजर रहे मुन्ना यादव की जांघ को भेदती हुई निकल गई। वहां मौजूद ग्रामीणों ने जब मुन्ना को लहूलुहान देखा तो जुआं के फड़ पर खड़ी एक बाइक पर घायल को बैठाकर सीएचसी पहुंचाया। घायल के पुत्र अनिल ने बताया कि राठ कस्बे के बजरिया मोहल्ला निवासी एक युवक और सरसई गांव निवासी पेशेवर जुआरियों के बीच विवाद हुआ था। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने सीएचसी पहुंच कर घटना की जानकारी ली। 

औंता में पुलिस संरक्षण में सजे जुएं के फड़ 

राठ कोतवाली के औंता गांव में बडे पैमाने पर जुआं के फड़ सजने की ग्रामीणों द्वारा बात कही जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस संरक्षण के चलते जुआरियों के हौंसले बुलंद हैं। मंगलवार को मेले के दौरान पुलिस की मौजूदगी में जुए के फड़ सजे हुए थे। फिर भी पुलिस जुएं के फड़ पर रोक नहीं लगा सकी और गोली चलने की घटना से एक अधेड़ घायल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में हर रोज जुए के बडे बडे फड़ सजते हैं। जहां पर बाहर से लोग आकर जुआ खेलते हैं।

ये भी पढ़ें- Kanpur Murder: युवक की डंडा मारकर हत्या, घटनास्थल पर कई थानों का फोर्स, अग्रेंजी शराब के ठेके के बाहर मिला शव

संबंधित समाचार